योगा के 4 आसन जो हाई ब्लड प्रेसर को कम करने में मदद करते है- yoga poses for high bp
आज की भागदौड़ भरी लाइफ में व्यक्ति छोटी छोटी समस्याएं के, टेंशन के, खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान, नींद पूरी न लेने और तनाव के कारण कई बीमारियों का शिकार हो जाता है, जिसमे से एक है हाई बीपी। यह गंभीर स्वास्थ समस्या है, और अगर बीपी का इलाज ना किया जाए तो मरीजों मे हृदय रोग जैसे "दिल का दौरा" ,स्ट्रोक( brain damage), किडनी डेमेज, आंखों में धुंधलापन का खतरा अधिक होता है, लेकिन योग आपकी इस समस्या को दूर करने में सहायक होता है।
हाई ब्लड प्रेशर क्या है -What is high blood pressure?
हमारी बॉडी में tissues और organ को funtion करने के लिए blood ki जरूरत पड़ती है। इस blood को शरीर में पहुंचाने का काम हमारा circulatory system करता है। हार्ट जब धड़कता है तो ब्लड को प्रेशर के साथ बॉडी में पहुंचता है, इसी प्रेसर को ब्लड प्रेशर या रक्तचाप कहते है। जब यह ब्लड का प्रेशर बढ़ जाता ,तो इसी को high blood pressure कहते है।
सामान्य ब्लड प्रेसर 120-130mm hg (सिस्टोलिक) और 80-90mm hg (डेस्टोलिक) के बीच होता है,यदि ब्लड का प्रेशर इन रीडिंग से आगे चला जाता है, तो इसका अर्थ है की आपका बीपी हाई है।
हाई ब्लड प्रेशर के कारण- what is the reason of high blood pressure
1 उम्र का बढ़ना
उम्र बढ़ने के साथ हाई बीपी की समस्या बढ़ जाती है। 64 वर्ष की आयु तक पुरुषो में और 65 वर्ष की आयु में महिलाओं में यह समस्या अधिक होती है।
2 अधिक वजन या मोटापा होना
शरीर के वजन के अनुसार ही रक्त की जरूरत आपको अपने tissue को ऑक्सिजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति के लिए होती है। वजन बढ़ने के साथ ब्लड की मात्रा भी बढ़ती है, यदि ब्लड की मात्रा सामान्य से अधिक हो जाए तो बीपी की शिकायत होती है।
हाई ब्लड प्रेसर के लक्षण- symtom of high blood pressure
हाई ब्लड प्रेसर के कोई लक्षण नहीं हो सकते, इसलिए हाई ब्लड प्रेसर को "साइलेंट किलर" का नाम भी दिया गया है।
फिर भी कुछ लोग हाई बीपी के लक्षणों का अनुभव करते है इन लक्षणों में शामिल है
1 सरदर्द होना
2 चक्कर आना
3 सांस लेने में कठिनाई होना
4 आंखों में धुंधलापन
5 गर्दन या सिर में धड़कन की अनुभूति होना
6 सीने में दर्द
हाई बीपी में करे यह योगासन- do this yoga poses in high blood pressure
अगर आप हाई बीपी के मरीज़ है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना चाहते है, तो इन योगासनों को रोज करे। इसे आपको हाइपरटेंशन में बहुत आराम मिलता है। आइए जानते है हाई बीपी में कौन से योगासन करे-
1. पश्चिमोतानासन- seating forward bend
हाई बीपी के दौरान धमनिया सिकुड़ने लगती है। पश्चिमोतानासन आपकी धमनिया को लचीला बनाता है और ब्लड प्रेशर को कम करता है।
करने का तरीका- way to do
1 दोनो पैरो को बाहर की तरफ फैलाते हुए ज़मीन पर बैठ जाएं।
2 दोनो पैरो को और उंगलियों को मिला कर रखे।
3 स्वास ले, दोनो हाथो को ऊपर उठाएं।
4 स्वास छोड़ते हुए शरीर को आगे की तरफ झुकाएं और माथे को घुटनों से लगाने की कोशिश करे।
5 शुरुआत में इस आसन में 5 से 10 सेकंड रुके, धीरे धीरे अभ्यास के साथ जितनी ज्यादा देर इस आसन में रुक सकते है रुके।
6 अब स्वास भरते हुए वापस शरीर को ऊपर ले आए।
7 शुरुआत में यह आसन दो बार करे।
2. बद्धकोणासन- butterfly pose
तनाव और थकान को दूर करने के लिए यह आसन उत्कृष्ट है। बद्धकोणासन हार्ट को को उत्तेजित करती है और ब्लड परिसंचरण में सुधार करती है।
करने का तरीका- way to do
1 मेट पर सीधे बैठ जाएं
2 अपने दोनो पैरो को मोड़ते हुए एड़ियों को श्रेणी (auns part) ke pas लाए।
3 अपने दोनो हाथो से पैरो की उंगलियों को पकड़े और पैरो को श्रेणी के पास दबा कर रखे।
4 दोनो पैरो के तलवे आपस में मिलाकर रखे।
5 दोनो घुटनों को ज़मीन की तरफ लाने की कोशिश करे, टेलबोन, कंधे, कमर एक दम सीधी रखे।
6 इस अवस्था में बने रहे और आंखे बंद करके अपनी स्वांसो पर ध्यान लगाएं।
7 शुरुआत में 8 से 10 स्वास ले, लगातार अभ्यास के बाद स्वांसो और नियंत्रण पाने के बाद जितनी देर इस आराम की अवस्था में बैठ सकते है बैठने का प्रयास करे।
3. शशांकासन- child pose
यह आसन गुस्सा को शांत करता है। जब व्यक्ति अधिक थका हुआ होता है तब ब्लड बहाव शरीर में बढ़ जाता है।यह मुद्रा शरीर को थकान मुक्त करता है, जिसमे ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है।
करने का तरीका- way to do
1 मेट पर दोनो घुटनों को मोड़ कर बैठ जाएं।
2 अपने दोनो हाथो को घुटनों पर रखे और लंबी स्वास भरे।
3 अब स्वास अंदर भरते हुए दोनो हाथो को खिंचते हुए एक साथ ऊपर ऊपर उठाएं।
4 पूरे शरीर को एक सीधा ऊपर की तरफ खींच कर रखे।
5 अब स्वास बाहर छोड़ते हुए शरीर और हाथो को नीचे झुकाएं।
6 अपने माथे तो ज़मीन में लगाए और हाथो को भी सामने की तरफ सीधा रखे।
7 शुरुआत में 5 सेकंड के लिए इस अवस्था में रुके।
8 अब स्वांस भरते हुए वापस शरीर को ऊपर सामान्य स्तिथि में ले आए।
9 ये शशांकासन का एक चक्र पूरा हुआ, इस तरह इसके 2 चक्र करे।
4. शेतुबंध आसन - bridge poes
यह आसन बहुत ही सरल है, यह हाई बीपी को नियंत्रण करने का काम करता है।
करने का तरीका -way to do
1 मेट पर कमर के बल लेट जाएं।
2 अपने दोनो पैरो को मोड़ते हुए, एडियो को कूल्हों के पास लाए।
3 अब स्वास भरते हुए कमर को हाथो का सहारा देते हुए जितना संभव हो ऊपर उठाए।
4 शुरुआत में 5 से 10 second के लिए इस अवस्था में रुके और स्वास छोड़ते हुए वापस नीचे आ जाए।
5 इस प्रकार से 2 बार इस आसन को करे।
5. सवासन
इस आसन को रोज 20 मिनट तक करने से मन और दिमाग शांत हो जाता है, सारी चिंताए मिट जाती हैं। इससे आपका बल्ड प्रेशर सामान्य हो जाता है। यह आसन शरीर, मन, और आत्मा को स्फूर्ति और ताजगी प्रदान करता है।
करने का तरीका -way to do
1 मेट पर पीठ के बल लेट जाएं।
2 पैरो को 1 से 2 feet तक फैला ले।
3 हाथो को सीधा अपने जांघों के पास रखे, हथेलिया ऊपर आसमान की तरफ खोल के रखे।
4 गर्दन सीधी रखे और शरीर को ढीला छोड़ दें।
5 अब आंखे बंद करके अपनी स्वासो पर ध्यान लगाए।
6 15 से 20 मिनट इस अवस्था में रहने के बाद वापस सामान्य स्थिति में आ जाए।

Comments
Post a Comment
If you have any doubts, please let me know.